फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

बुलंदशहर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है। प्रदेश व्यापी अभियान के तहत बुधवार को कालाआम के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान सभी ने इसके माध्यम से पेट्रो पदार्थों के दाम कम करने की मांग की। इस दौरान 2200 लोगों ने हस्ताक्षर कर भाजपा के खिलाफ महंगाई के विरोध में दस्तखत किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लगातार आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर लोगों को लूटने का काम कर रही है। युवा जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के बेतहाशा दामों से आम आदमी त्राहि त्राहि कर रहा है, लेकिन भाजपाई मौन हैं। मुनीर अकबर, डॉ. एसडी शर्मा और महेश शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी के लिए कार्य किया लेकिन भाजपा पूंजीपतियों के लिए कार्य करती है। इस दौरान सुभाष गांधी, जेपी शर्मा, देवरंजन नागर, प्रशांत बाल्मिकी, आदेश मुद्गल, कैफी फैसल, मनीष चतुर्वेदी और सुरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें