फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 43 लोगों के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में 43 लोगों के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोेना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले शिक्षक और कर्मियों के कभी नहीं मिटने वाले जख्म पर शासन ने मरहम लगाने का कार्य किया है। चुनाव ड्यूटी में एक माह की अवधि में जान गंवाने वाले जनपद के 43 लोगों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि देने के लिए सरकार ने सूची जारी कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 15 हजार कर्मियों की ड्यूटी मतदान समेत अन्य चुनावी प्रक्रिया में लगाई गई थी। इसमें कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों की सूची डीएम ने शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जारी सूची में जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, वाणिज्य कर एवं मनोरंजन विभाग, ऊर्जा विभाग और समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों में कार्यरत लोग शामिल हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले कर्मियों के परिजनों को सरकार ने मदद देने के लिए सूची जारी की है, वह स्वागत योग्य है। साथ ही सरकार को इनके परिजनों को पात्रता के अनुसार नौकरी देने का भी कार्य करना चहिए, जिससे कि इनके भरण पोषण की समस्या का निदान हो सके। साथ ही कई कर्मचारी अभी ऐसे हैं, जिन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया है। हमारी सरकार से मांग है कि सभी कर्मियों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
शासन से जारी सूची में शामिल बुलंदशहर के मृत कर्मी
नाम विभाग
भीम सिंह बेसिक शिक्षा
चरन सिंह बेसिक शिक्षा
भगवत सिंचाई विभाग
बबली बेसिक शिक्षा
अनिल कुमार बेसिक शिक्षा
अजय वर्मा सिंचाई विभाग
नरेश नारायण पाल बेसिक शिक्षा
नौरंग सिंह माध्यमिक शिक्षा
नवनीत शर्मा बेसिक शिक्षा
नीलम सिंह माध्यमिक शिक्षा
प्रवेंद्र शर्मा सिंचाई विभाग
पंकज शर्मा वाणिज्य कर एवं मनोरंजन विभाग
शिव कुमार ऊर्जा विभाग
कौशर सुल्ताना बाल विकास एवं पुष्टाहार
महेश चंद माध्यमिक शिक्षा
महेंद्र पाल सिंह बेसिक शिक्षा
लोकेश कुमार बेसिक शिक्षा
हिरोशिमा बेसिक शिक्षा
सोमवीर सोलंकी माध्यमिक शिक्षा
सुरेंद्र शर्मा वन विभाग
सुरेंद्र कुमार बेसिक शिक्षा
तनजीम अब्बास बेसिक शिक्षा
सुशील कुमार माध्यमिक शिक्षा
स्वाति गुप्ता माध्यमिक शिक्षा
विनोद सिंह बेसिक शिक्षा
विनीता बेसिक शिक्षा
विनोद कुमार बेसिक शिक्षा
योगेश कुमार बेसिक शिक्षा
रविंद्र सिंह बेसिक शिक्षा
सलीमुद्दीन माध्यमिक शिक्षा
सन्नी सिंह माध्यमिक शिक्षा
सतीश चंद्र गुप्ता माध्यमिक शिक्षा
सीमा गुप्ता बेसिक शिक्षा
शैलेंद्र कुमार समाज कल्याण विभाग
शहाना परवीन बेसिक शिक्षा
शील गौतम बेसिक शिक्षा
पुष्पा पुंडीर बेसिक शिक्षा
प्रीति बाल विकास एवं पुष्टाहार
राजेश कुमार माध्यमिक शिक्षा
राजेंद्र सिंह पशुपालन एवं डेयरी
राकेश कुमार बेसिक शिक्षा
राकेश माध्यमिक शिक्षा
रामफूल भाटी बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें