बुलंदशहर में सात दिन बाद नहीं मिला कोई संक्रमित, दो लोग हुए स्वस्थ
बुलंदशहर। जिले में बुधवार को किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि न होने पर विभाग ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व जिले में सात जुलाई को भी किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुधवार को दो लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के अब कुल 20,173 केस हो गए हैं। इसमें 19,911 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 240 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 22 लोगों का होम आईसोलेशन समेत कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद