फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील के खातों का प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील के खातों का प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा ब्योरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा भत्ता के लाभार्थियों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके बाद अवशेष धनराशि का मिलान करते हुए उपभोक्ता पोर्टल पर विवरण अंकित करना होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शासन ने कोविड-19 के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदी की अवधि का राशन व कन्वर्जन कॉस्ट बच्चों को वितरित कराने का निर्देश दिया था। प्राथमिक स्तर पर 138 दिवस और उच्च प्राथमिक स्तर पर 124 दिवस का खाद्य सुरक्षा भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने मध्याह्न भोजन योजना का पूरा विवरण प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा भत्ता प्राप्त न करने वाले छात्रों की मैपिंग करने का भी निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सभी विकास खंड का उपभोक्ता प्रमाणपत्र जमा कराने के निर्देश जारी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें