फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजों को बचाने के प्रयास में गंगा में बही बुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजों को बचाने के प्रयास में गंगा में बही बुआ
विज्ञापन

नरौरा। गांधीघाट पर अपने मायके पक्ष के परिजनों के साथ गंगा नदी में स्नान को आई एक महिला गंगा में डूब रहे अपने दो भतीजों को बचाने के चक्कर में बह गई। घाट पर मौजूद नाविकों ने उसके साथ डूब रहे दो मासूमों को सकुशल बचा लिया। महिला के गहरे पानी में चले जाने से उसका सुराग नहीं लग सका। स्थानीय गोताखोर व जल पुलिस की कवायद के बाद भी देर शाम तक महिला का पता नहीं चल सका है।
जनपद मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम आंगई निवासी सपना (32) पत्नी राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने मायके सादाबाद जनपद हाथरस से भाई-भाभी एवं परिवरिजनों के साथ गंगा स्नान को नरौरा के गांधीघाट पर आई थी। सपना अपने भतीजे अभिषेक नीरज कुमार 12 वर्ष व प्रिंस पुत्र भूपेंद्र लगभग 10 वर्ष निवासी सादाबाद हाथरस के साथ गंगा नदी में स्नान कर रही थी। स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में अभिषेक व प्रिंस दोनों बहने लगे। सपना ने शोर कर बच्चों को पकड़ने का प्रयास किया। शोर सुन घाट पर मौजूद नाविक व तैराकों ने नदी में छलांग लगा कर दोनों बच्चों को सकुशल बचा लिया। लेकिन गहरे पानी में जाने से सपना डूब गईं। तैराकों के काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अल्ताफ अंसारी ने बताया कि दोनों बच्चों को स्थानीय तैराकों ने सकुशल बचा लिया। जल पुलिस के तैराक व स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश कराई जा रही है। युवती के देवर प्रमोद कुमार निवासी आंगई ने युवती के नदी में डूबने की घटना की लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें