फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहालपुर में विद्युत करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालपुर में विद्युत करंट से किसान की मौत
विज्ञापन

गुलावठी । ग्राम खुशहालपुर में विद्युत करंट से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम देवी सिंह (65) पुत्र सुमेरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम खुशहालपुर निवासी देवी सिंह पुत्र सुमेरा खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार की दोपहर वह अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गए थे। बताया जाता है वह ट्यूबवैल चलाने के लिए विद्युत तार लगा रहे थे, अचानक वह नंगे विद्युत तार की चपेट में आ गए तथा करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक पुत्र एवं दो पुत्री हैं। उधर, समाजसेवी राहुल वर्मा, सुशील कुमार उर्फ लाला आदि ने प्रशासन से किसान के परिजनों को मुआवजे की मांग की है। उधर, कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें