फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से संविदाकर्मी की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से संविदाकर्मी की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के पवसरा बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। इसका पता चलते ही ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। एसडीओ ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
गांव गढ़िया निवासी चंपत सिंह (50) पवसरा बिजलीघर पर संविदाकर्मी थे। रविवार शाम वह शाहनगर गांव में बिजलीघर से शट डाउन लेकर फॉल्ट ठीक करने के लिए गए थे। इसी बीच अचानक लाइन में करंट दौड़ पड़ा और संविदाकर्मी झुलस गया। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और झुलसे संविदाकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली स्थित हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार शाम संविदाकर्मी ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जैसे ही संविदाकर्मी की मौत की सूचना ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने बिजलीघर पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख बिजलीघर का पूरा स्टाफ फरार हो गया। ग्रामीणों ने एलान कर दिया कि दिल्ली से सीधा मृतक का शव पवसरा बिजलीघर पर पहुंचेगा। आननफानन में एसडीओ जयप्रकाश मृतक के आवास पर पहुंचे और परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा, तब जाकर मामला शांत हुआ। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर अगौता ध्रुव भूषण दुबे भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। एसडीओ औरंगाबाद का कहना है कि विद्युत निगम की ओर से मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक सौंप दिया गया है। साथ ही विभाग की ओर से विधवा पेंशन भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में दो संविदाकर्मियों की हुई करंट से मौत
औरंगाबाद और अगौता क्षेत्र में पिछले पांच दिन के भीतर दो संविदाकर्मियों की करंट से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से ही दोनों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक जिम्मेदारों पर अधिकारी कार्रवाई तय नही करेंगे तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें