फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलीना में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औलीना में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव औलीना में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे पर कमरे के अंदर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर औरंगाबाद सचिन मलिक ने बताया कि रामपुर निवासी वर्षा की शादी गत दो वर्ष पूर्व औलीना अमित ठाकुर निवासी के साथ हुई थी। वर्षा कि छोटी बहन भी इसी परिवार में ब्याही है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जाता है कि गत दो दिन पूर्व पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते ही महिला ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि घटना की बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें