समय से इलाज नहीं मिलने पर खिलाड़ी की मौत
खानपुर। गांव जवासा निवासी राजू पुत्र जयकरन (30) को एक सप्ताह पूर्व बुखार आ गया था। खानपुर स्थित एक निजी लैब पर जांच कराने पर पीड़ित को टाइफाइड व मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई। परिजनों ने पीड़ित का खानपुर ही एक निजी चिकित्सक से इलाज कराना प्रारंभ कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुलंदशहर चिकित्सक को दिखाने पर उसने कोरोना के संक्रमण की जांच करने को कहा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर निजी चिकित्सालय में भर्ती करने से साफ इनकार कर दिया। इलाज ना मिलने के कारण युवक की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया की मृत युवक क्रिकेट का जिलास्तरीय खिलाड़ी भी रहा है, लेकिन चिकित्सा सुविधा समय अनुसार उपलब्ध होने के कारण युवक की मृत्यु हो गई।