फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवती लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवली क्षेत्र निवासी एक युवती बीते दिनों संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली की युवती को नगर कोतवाली क्षेत्र के डिप्टी गंज चौराहे के निकट से एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल और युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री गत 10 अप्रैल को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को उन्हें जानकारी हुई कि उनकी पुत्री को एक अज्ञात युवक डिप्टी गंज चौराहे के पास से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने युवती के साथ आरोपी के द्वारा अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें