फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइएमए ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आइएमए ने दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते जनपद में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ने लगी है। नॉन कोविड अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति न मिलने पर आईएमए के सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई। आरोप है कि प्रशासनिक अफसरों द्वारा अभद्रता कर उनके मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल कोविड-19 ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। जिसके बाद से निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के दौरान संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आइएमए के सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि आइएमए की आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें सीडीओ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। साथ ही दोनों अधिकारियों को हटाकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को नोडल अधिकारी बनाने की मांग की गई है। अगर जिलाधिकारी द्वारा मांग का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में आइएमए सामूहिक कार्य बंदी करेंगे। अगर प्रशासन मांग को अनसुना करता है तो भविष्य में आइएमए द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें