फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति चुनाव प्रचार करती गाड़ी सीज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
bulandshahr news
विज्ञापन
बिना अनुमति चुनाव प्रचार करती गाड़ी सीज, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोई में बिना अनुमति चुनाव प्रचार करते हुए पुलिस ने एक गाड़ी को सीज कर दिया तथा गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी चालक जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी का बिना अनुमति चुनाव प्रचार कर रहा था। उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचारसंहिता का पालन कराने के लिए वह क्षेत्र में गश्त पर थे। जब वह ग्राम बनबोई में पहुंचे तो एक गाड़ी चुनाव प्रचार करती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर चुनाव प्रचार करने के संबंध में कागजात मांगे, तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। चालक गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहा था। चालक के पास अनुमति के कोई कागजात नहीं थे। चालक सोनपाल सिंह निवासी मडौना बीबीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही चुनाव प्रचार करने वाली गाड़ी को भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें