फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की पीटकर हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता पर ससुरालीजनों ने दहेज के लिए जानलेवा हमला किया। दिल्ली के एक अस्पताल में विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव चकबीरमपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप में नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि मार्च 2019 में उन्होंने अपनी पुत्री करिश्मा की शादी कोतवाली नगर के शांतिनगर भूड़ निवासी कंछीलाल के पुत्र सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही करिश्मा को पति एवं सास ससुर द्वारा दहेज में कार एवं प्लॉट की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि गत 18 अप्रैल की शाम को ससुरालीजनों द्वारा करिश्मा के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे करिश्मा कोमा में चली गई। इसके बाद उसका बुलंदशहर एवं मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण ससुरालीजनों द्वारा सिर में चोट पहुंचाकर हत्या की गई है। मामले में पति एवं सास-ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें