फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वागत के लिए सजेंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
school - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बच्चों के स्वागत के लिए सजेंगे परिषदीय स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों को एक मार्च से खोलने की तैयारी की जा रही है। लगभग एक वर्ष बाद खुल रहे परिषदीय स्कूलों को मुख्यमंत्री के आदेश पर बच्चों के स्वागत के लिए सजाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों को गुब्बारे, झालरों और अन्य सजावटी सामान से सजाने और बच्चों के लिए शौचालय और पीने के पानी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय एक वर्ष बाद फिर से एक मार्च से संचालित होंगे। कोरोना काल में एक साल बाद स्कूल आने वाले बच्चों को अच्छा माहौल देने के लिए स्कूलों को सजाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सजावट की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल की कक्षाओं व गेट को रंगीन गुब्बारों, फूल मालाओं व रंग बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। वहीं, गुलाल का टीका लगाकर बच्चों का स्कूल में स्वागत किया जाएगा। वहीं, स्कूलों में बच्चों के लिए पेयजल की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए छात्राओं के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शासन के आदेश पर गत दिनों कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुल चुके हैं, जबकि अब कक्षा एक से पांच तक के स्कूल एक मार्च से खोलने के लिए शासन पूर्व में ही आदेश जारी कर चुका है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर स्कूलों को सजाने की तैयारी तेज हो चुकी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आदेश मिलने पर इससे सभी एबीएसए और शिक्षकों को अवगत करवाते हुए इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश का पालन न होने पर संबंधित अधिकारी और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें