फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

औरंगाबाद। कस्बा निवासी एक सीमेंट व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी न देने पर व्यापारी को हत्या की धमकी दी गई है। पीड़ित ने इलाके के एक बदमाश को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पदम सिंह की औरंगाबाद-पवसरा मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह सुबह 9 बजे दुकान खोलने के लिये पहुंचा तो उसे शटर के नीचे एक पत्र मिला। इसमें पांच लाख रुपये की मांग की गई है। रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी गई है। पत्र में यह भी लिखा है कि यदि रुपये नहीं दिए गए डॉक्टर अतरपा सिंह सैनी जैसा हाल करूंगा। पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी बदमाश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो व्यापारियों की हो चुकी है हत्या
औरंगाबाद में रंगदारी मांगने का कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कई व्यापारियों से रंगदारी मांगने के साथ वसूली जा चुकी है। रंगदारी न देने पर डॉक्टर अतर सिंह सैनी और पीके शर्मा की हत्याएं तक हो चुकी हैं। जबकि नीरज अग्रवाल पर जानलेवा हमला हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें