फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक अलीम का हत्यारोपी बेटा अनस गिरफ्तार 20-08-02

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक अलीम का हत्यारोपी बेटा अनस गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/बुलंदशहर। बुलंदशहर के पूर्व विधायक हाजी अलीम हत्याकांड का सीबीसीआईडी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में हाजी अलीम के बेटे अनस को बृहस्पतिवार को श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अनस ने बताया कि उसका पिता सारी संपत्ति सौतेली मां के नाम करना चाहता था, इसको लेकर परिवार में विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिनका अभी टीम ने खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर 2018 की देर रात में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट सरायधारी निवासी पूर्व सदर विधायक हाजी अलीम की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की थी। साथ ही मृतक के भाई वर्तमान सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। लेकिन, फॉरेंसिक जांच और सीन रिक्रिएशन समेत विभिन्न एंगल से जांच के बाद नगर कोतवाली पुलिस आत्महत्या पर पहुंची थी। पुलिस ने मौत को आत्महत्या बताकर फाइल को बंद कर दिया था। लेकिन, इस मामले में मृतक पूर्व विधायक के पुत्र अनस लगातार मौत को हत्या बता रहा था और पुन: विवेचना की मांग कर रहा था। कुछ माह पूर्व मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीसीआईडी मेरठ की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। सीबीसीआईडी की जांच में हत्या में बेटे अनस का नाम सामने आया था, जिसके बाद से अनस की तलाश चल रही थी। अनस ने थाना कंकरखेड़ा में पूछताछ में बताया कि पिता अलीम की चार बीवियां थीं, जबकि वह सारी संपत्ति एक ही बीवी के नाम करना चाहते थे। इसको लेकर हुए विवाद के बाद उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या करने का प्लान बनाया था। सीबीसीआईडी टीम और कंकरखेड़ा पुलिस आरोपी अनस को लेकर बुलंदशहर पहुंची और उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस व सीबीसीआईडी अधिकारी बयान देने से बचते नजर आए। कोर्ट नेे अनस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें