फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर का लोन दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपियों ने कराया ट्रैक्टर का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्लर को लोन दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूर्यनगर निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को पार्लर के नाम पर लोन दिलाने के बहाने आरोपियों ने ठगी कर ली। आरोपियों ने कोरे कागजत पर साइन कराने के बाद में पीड़िता से कहा कि उसका लोन मंजूर नहीं हुआ है। जिसके बाद महिला अपने घर बैठ गई। कुछ दिन के बाद एक फाइनेंस-इंश्योरेंस कंपनी का महिला के पास नोटिस आया कि उन्होंने एक ट्रैक्टर लोन लिया हुआ है और वह किश्त जमा नहीं कर रही हैं। इस दौरान पीड़िता को अपने ठगे जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूर्यनगर निवासी इंदु पत्नी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उसके पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास औरंगाबाद के गांव लोहरका निवासी रिफुल, अमरीश उर्फ बबलू और औरंगाबाद के गांव परवाना निवासी प्रशांत पाठक आए। उन्होंने कहा कि वह उसका ब्यूटी पार्लर पर लोन करा देंगे। आरोपियों ने उससे दो हजार रुपये कैश लिए और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर लिए। तीनों आरोपियों ने एक इंश्योरेंस कंपनी से सेटिंग करके महिला के नाम पर ट्रैक्टर पर लाखों रुपये का लोन ले लिया। महिला का कहना है कि जब वह आरोपियों के पास इस संबंध में पहुंची तो उन्होंने उसे एक होटल में बैठाया और डरा धमकाकर कहा कि वह पुलिस कार्रवाई न करें। वह लोन का मैटर निपटा देंगे। बावजूद इसके महिला के पास लगातार इंश्योरेंस कंपनी के नोटिस आते रहे। शहर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि इंदू की तहरीर पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें