वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को देर रात ही पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी निवासी धीरेंद्र उर्फ मोनू(35) पुत्र कैलाश सिंह शनिवार को बुलंदशहर किसी काम से आए थे। बताया गया कि देर रात वह बाइक से ही वापस बुलंदशहर से गांव लौट रहे थे। बताया गया कि गुलावठी रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में धीरेंद्र बाइक से उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। डिवाइडर से टकराने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूड़ चौकी प्रभारी छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जार ही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।