फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवती पहुंची कोतवाली, बोली कर लिया है प्रेम विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा युवती पहुुंची कोतवाली, बोली- कर लिया है प्रेम विवाह
विज्ञापन

सिकंदराबाद। करीब डेढ़ माह पूर्व घर से संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती रविवार को खुद ही कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पहुुंची युवती ने कहा कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। पुलिस युवती के मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने क्षेत्र के ही गांव भौंगखेड़ा निवासी युवक पर उसकी बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को अचानक युवती खुद ही कोतवाली पहुंच गई। जांच अधिकारी एसआई मेजर सिंह ने बताया कि युवती ने पुलिस को दिए बयान मेें बताया कि वह बालिग है और आरोपी युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। बताया कि पुलिस युवती के मजिस्ट्रेटी बयान कराएगी। मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें