फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का नाम लेकर वृद्ध से लाखों के जेवरात ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच का नाम लेकर वृद्ध से लाखों के जेवरात ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बुधवार देर शाम एक वृद्ध को चेकिंग का झंासा देकर बाइक सवार कथित पुलिसकर्मियों ने लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी 60 वर्षीय देवेंद्र पाल शर्मा बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जीवन जीत कालोनी गए थे। जहां उनकी पुत्री की ससुराल है। बताया गया कि देर शाम वह वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जब वह भूड़ चौराहे से फ्लाईओवर के निकट पहुंचें तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी बताया। साथ ही उक्त कथित पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के नाम पर वृद्ध के हाथ से थैला छीन लिया और उनके हाथ में पहनी एक सोने की अंगूठी भी उतरवा ली। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठ कर भूड़ चौराहे की ओर फरार हो गए। वृद्ध के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान वृद्ध ने बताया कि उसके बैग में चार सोने की चूड़ी भी थीं। पीड़ित ने बताया कि जेवरातों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, साथ ही आरोपियों की तलाश भी की। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले मे अभी तहरीर नहीं दी गई है। बाइक सवार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें