फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 प्रतिशत बकाया भुगतान को लेकर किसानों में रोष

विज्ञापन
शुगर मिल में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
45 प्रतिशत बकाया भुगतान को लेकर किसानों में रोष
विज्ञापन

बुलंदशहर। वेव चीनी मिल पर बकाए को लेकर किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों का आरोप है कि मिल पर गन्ने का करीब 45 प्रतिशत तक अब भी बकाया है। इसको लेकर गन्ना किसानों ने मिल के गेट पर प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्र्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

रविवार को विभिन्न गांवों से वेव चीनी मिल पहुंचे गन्ना किसानों ने एक बैठक की। किसान देशराज सिंह, रामवीर सिंह, गजेंद्र सिंह ने कहा कि वेव चीनी मिल का 2018-19 का लगभग 55 प्रतिशत तक भुगतान हो पाया है। अब भी 45 प्रतिशत बाकी है। इस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि वेव चीनी मिल शासन और प्रशासन की छवि खराब करने में लगी हुई है। भुगतान न होने पर किसानों को बिजली का बिल, बच्चों की पढ़ाई, घर के रोजमर्रा के सामान को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि अगर भुगतान नहीं होगा तो किसान कहां जाएंगे। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा ने उन्हें डीएम से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शीशपाल सिंह, मेघराज सिंह, मनोज कुमार, जीत सिंह, पप्पू प्रधान, राजकुमार सिंह आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें