गंगा में कूदकर किशोर ने की खुदकुशी
नरौरा। बैराज पुल से निकली नहर के पुल से एक किशोर ने कूद कर जान दे दी। गोताखोरों की एक घंटे की मशक्कत के बाद नहर से किशोर का शव बरामद किया जा सका। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
अलीगढ़ जनपद के कस्बा जिरौली धूम सिंह थाना अतरौली निवासी 17 वर्षीय गौरव शर्मा पुत्र ओमदत्त्त शर्मा अपनी बाइक से गंगा बैराज पर पहुंचे। नहर के पुल पर बाइक खड़ी कर गौरव शर्मा ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल से नहर में यह देखते ही लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे वहां पहुंचे कुछ स्थानीय तैराकों ने किशोर को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। किसी तरह सूचना मिलने पर किशोर के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। बाद में गोताखोर बुला कर नहर में तलाश कराई गई। लगभग एक घंटे के प्रयास कि बाद शव पानी से बरामद किया गया। जिसके बाद रोते बिलखते परिजन मृतक के शव को अपने साथ ले गए।