फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पत्नी समेत झुलसे पूर्व विधायक

विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक चौ.गजेंद्र सिंह। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आग लगने से पत्नी समेत झुलसे पूर्व विधायक
विज्ञापन

बुलंदशहर। चांदपुर रोड स्थित बसपा के पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह के मकान में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रुप से झुलस गईं। जबकि, पत्नी को बचाने के लिए आग बुझाते समय पूर्व विधायक के हाथ भी झुलस गए। दोनों का दिल्ली स्थित हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बसपा से अनूपशहर विधायक रह चुके चौधरी गजेंद्र सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ बुलंदशहर के चांदपुर रोड पर रहते हैं। बताया गया कि उनके मकान में बीते दिनों से पेंटिंग का काम चल रहा है। शनिवार को भी घर के अंदरूनी हिस्से में पेंटिंग का काम किया जा रहा था। पूर्व विधायक व उनकी पत्नी अनीता सिंह भी घर पर ही मौजूद थीं। पूर्व विधायक ने बताया कि जब उनकी पत्नी कमरे में कुछ सामान लेने के लिए गईं तो संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर फैले थिनर में आग लग गई। जिससे अनीता सिंह के पैर झुलस गए। चीख सुनकर पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे और आग पर कंबल डालकर बुझाने की कोशिश की। इस दौरान उनके हाथ भी झुलस गए। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उन्हें सफदरगंज दिल्ली में रेफर कर दिया। अभी सफदरगंज दिल्ली में पूर्व विधायक की पत्नी का उपचार चल रहा है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग को बुझा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें