ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर शिकारपुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी शिकारपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वही मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार को क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ निवासी बदलू का 22 वर्षीय पुत्र नौशाद बाइक से शिकारपुर में चिकित्सक से दवा लेने आया था। वापस लौटते समय शिकारपुर बाईपास स्थित प्रमोद चौधरी होटल के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे शिकारपुर स्थित सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।