फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से भयभीत कर ग्रामीण से नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे से भयभीत कर ग्रामीण से नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

बुगरासी। अज्ञात दो बदामशों ने बरहाना रोड पर बहराना निवासी ग्रामीण को तमंचे से भयभीत कर नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बरहाना निवासी रविंद्र कुमार पुत्र अमीचंद कस्बे के मोहल्ला मंगल वाला स्थित एसके एलेक्ट्रॉनिक्स पर काम करता है। शनिवार शाम लगभग सा?े छह बजे रविंद्र पैदल गांव वापस जा रहा था। बरहाना रोड स्थित गौशाला के पास दो अज्ञात बदमाशों ने रविंद्र को तमंचे से भयभीत कर रोक लिया तथा पास के खेत में ले गए। अज्ञात बदमाशों ने पहले रविंद्र का मोबाइल छीना तथा 1600 रुपये नकदी भी लूट ली। विरोध करने पर अज्ञात बदमाश गोली मारने की धमकी देने लगे। लूटने के बाद दोनों अज्ञात बदमाश भाग गए। मामले की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशाें को पकड़ने के लिए कॉबिंग भी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें