बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
गुलावठी। गुलावठी-सैदपुर मार्ग पर शनिवार को बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम फूले सिंह (52) निवासी ग्राम उस्तरा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना करने की की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम उस्तरा निवासी वृद्ध फूले सिंह गांव से गुलावठी के लिए जा रहे थे। वह पैदल ही गांव के गेट के पास पहुंचे तो सैदपुर की ओर से तेजी से आ रही एक बाइक ने वृद्ध फूले सिंह को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से फूले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र रिंकू ने गुलावठी थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।