फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण फैलाने पर 99 लोगों को जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
polution - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वायु प्रदूषण फैलाने पर 99 लोगों को जारी हुआ नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगर आप वायु प्रदूषण कर रहे है तो बंद कर दें, क्योंकि एडीएम प्रशासन के निर्देश पर जनपद को वायु प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए निकाय अफसरों द्वारा 99 लोगों को नोटिस थमा दिए गए हैं। साथ ही 1,18,900 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं, 346 लोगों को वायु प्रदूषण न करने के लिए चेतावनी भी दी गई हैं। भविष्य में संबंधित वायु प्रदूषण को बढ़ावा देते मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में बढ़ते वायु प्रदूषण से जनपदवासियों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर गत सप्ताह पूर्व एडीएम प्रशासन ने निकाय अफसरों को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही वायु प्रदूषण फैलाने वालो पर नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने व भविष्य में वायु प्रदूषण न करने के भी निर्देश दिए। बुधवार को एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जनपदभर में समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने से रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जन जागरुकता अभियान चलाते हुए 346 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 99 लोगों को प्रदूषण फैलाने पर नोटिस देते हुए शेष को दोबारा वायु प्रदूषण न करने की चेतावनी दी गई। साथ ही संबंधित लोगों पर 1,18,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण फैलाने पर नगरीय निकाय द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वायु प्रदूषण फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वायु प्रदूषण में सुधार न होने तक नगरीय निकायों में अभियान लगातार जारी रहेगा। बताया कि अभी तक की कार्रवाई में स्याना पालिका और खानपुर नगर पंचायत सर्वाधिक कार्रवाई करने के मामले में पहले स्थान पर है। वहीं, बुलंदशहर, जहांगीराबाद पालिका और औरंगाबाद नगर पंचायत कार्रवाई के मामले में सबसे निचले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें