प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभियान चलाया, भट्ठियां तोड़ी
गुलावठी। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को नगर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार भट्ठियां तोड़ी गई। अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने बताया कि धौलाना बस स्टैंड के निकट एक होटल, आर्य कन्या पाठशाला रोड पर तथा नाला स्ट्रीट पर एवं मैन बाजार में हलवाइयों की भट्ठी तोड़ी गई। प्रदूषण फैलाने पर इनसे साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।