फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बुक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 8.16 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बुक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 8.16 लाख हड़पे
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के बैंक खाते की चेक बुक पर दो शातिरों ने फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी अनिल कुमार पुत्र सुखवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका क्षेत्र में स्थित एक बैंक में खाता है। पीड़ित के घर पर उसके भाई सुनील कुमार का आना जाना था। आरोप है कि सुनील ने पीड़ित की चेकबुक को चोरी कर उसके खाली चेक पर पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर अपने साथी सुभाष पुत्र ईश्वरी निवासी गांव बिरौड़ी ताजपुर के साथ मिलकर बना लिए। आरोपियों ने उक्त चेकों के माध्यम से पीड़ित के खाते से 8.16 लाख रुपये निकाल लिए। बीते दिनों पीड़ित को बैंक जाने पर इसकी जानकारी हुई। वहीं, अब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें