घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म
डिबाई। नगर के मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति बतासे बनाने की मजदूरी करता है। उसकी 15 वर्षीय मझोली पुत्री पंद्रह अक्टूबर को देर शाम छत पर थी तो पड़ोसी युवक ने छत पर आकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मौके से फरार हो गया। पुत्री ने यह बात छिपाये रखी परंतु पेट दर्द की बनी रही परेशानी पर उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।