फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
टोल को फ्री कराते ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
हादसों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन

सिकंदराबाद । एनएच-91 पर औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर हो रहे हादसों को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे रोकने के लिए समाधान किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहले टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक टोल को फ्री कर दिया। टोल मैनेजर के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ग्रामीणों ने चार नंबर पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम, एएसपी, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम के समस्या का जल्द समाधान कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के गांव हृदयपुर सांवली, राजारामपुर, शेरपुर, अंधेल, आदि के ग्रामीणों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-91 पर चार नंबर कट पर फ्लाई ओवर, अंडरपास, तेज रफ्तार ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। हादसों में क्षेत्र के अलावा बाहरी लोगों की जान जा चुकी है। बताया कि 17 अक्तूबर को ह्दयपुर निवासी नितिन उर्फ जूली (22) पुत्र अशोक की चार नंबर कट पर टाटा की टक्कर से मौत हो गई थी। बुधवार को नगर के टीचर्स कालोनी निवासी क्रय विक्रय समिति के कर्मचारी सुखबीर (52) पुत्र तेज गिरी की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों और शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं करने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर टोल प्लाजा पहुंचे। चार नंबर कट पर फ्लाई ओवर, अंडर पास बनवाने, अन्य कोई समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगें। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक टोल को फ्री करा दिया। ग्रामीणों ने टोल मैनेजर बजरंग सैनी को मांग पत्र भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। टोल मैनेजर के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर ग्रामीणों ने चार नंबर कट पर जाम लगा दिया। गांव से आई महिलाएं हाईवे पर बैठ गई। जाम लगा रहे लोगों ने मांग पूरी नहीं होने तक जाम को लगाए रहने की चेतावनी दी। जाम के लगते ही हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर एसडीएम रविशंकर सिंह, एएसपी राहुल चौधरी, कोतवाल सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम के ग्रामीणों को हाईवे अथारिटी से वार्ता कर समस्या का जल्द ही समाधान कराने के आश्वासन देने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें