दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया लाठी-डंडों से हमला
शिकारपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने पीड़ित के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। आरोपियों ने कमरे में खींचकर महिला के साथ बदसलूकी भी की। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि 22 अक्टूबर की देर शाम पहले से रंजिश मान रहे विरोधी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष की महिला समेत कई लोगों के गंभीर चोटें आई है। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी पीड़ित की पत्नी को कमरे में खींच कर ले गया और उसके साथ बदसलूकी की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी बदमाश और दबंग प्रवृत्ति के हैं। आये दिन उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते देते रहते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर योगेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह व जोगेंद्र सिंह , रविंद्र सिंह तथा गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।