फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगाई अल्ट्रासाउंड मशीन, ईख के खेत में करता है लिंग परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में लगाई अल्ट्रासाउंड मशीन, ईख के खेत में करता है लिंग परीक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक अपंजीकृत डॉक्टर द्वारा कार में अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से लिंग परीक्षण का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। मामले में परवाना गांव के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी डॉक्टर से साठगांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को औरंगाबाद के परवाना गांव से ग्रामीण डीएम कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि थाना खानपुर क्षेत्र निवासी एक अपंजीकृत डॉक्टर बहुत ही चालाक व शातिर किस्म का है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस से उसकी साठगांठ है। आरोपी डॉक्टर ने एक कार में अल्ट्रासाउंड मशीन लगा रखी है और चोरी छिपे ईख के खेत में लिंग परीक्षण करता है। लिंग परीक्षण करना गैरकानूनी तो है ही अपराध भी है। बताया कि कुछ दुकानें भी उसके संपर्क है जहां से भी वह अपना गोरखधंधा चलाता है। आरोप है कि पूर्व में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। ग्रामीणों ने आरोपी डॉक्टर की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सरदार सिंह, सौरभ, श्रीपाल, रामपाल सिंह, कल्लन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें