फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल पिता ने दम तोड़ा, पुत्र की हालत गंभीर
विज्ञापन

सिकंदराबाद । सड़क हादसे में घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पुत्र हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

ग्राम कडावास पलवल हरियाणा निवासी दशरथ (65) पुत्र रामपाल सिंह अपने पुत्र महेश (34) के साथ सिकंदराबाद खुर्जा मार्ग स्थित गांव कनकपुर में रिश्तेदारी में आया था। शाम के समय पिता-पुत्र बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि कनकपुर गेट के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दशरथ की मौत हो गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें