फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कैंटर में हुई भीषण टक्कर, किसान की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और कैंटर में हुई भीषण टक्कर, किसान की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अहमदगढ़ । थाना क्षेत्र के रानीवाला चौराहे के निकट शुक्रवार देर रात ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल एक किसान को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल दो किसानों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी किशन लाल (55) पुत्र कालीचरन, लालता प्रसाद पुत्र पन्नालाल, आजाद पुत्र नजर मोहम्मद व डिबाई के गांव नगला खेड़ा निवासी कलुआ पुत्र नन्नू शुक्रवार देर रात डिबाई से एक कैंटर में सिंघड़ा लाद कर दिल्ली के लिए निकले थे। बताया गया कि चारों किसान दिल्ली मंडी में सिंघाड़ा बेचने के लिए जा रहे थे। देर रात करीब 11 बजे जब कैंटर अहमदगढ़ के रानीवाला चौराहे के निकट पहुंचे तो आगे की ओर चल रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। हादसे में कैंटर सवार किसान किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, किसाल लालता प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर कट कर अलग हो गए। जबकि, मामूली रूप से घायल किसान आजाद व कलुआ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को मामले की जानकारी दी। दूसरी ओर लालता प्रसाद को सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में मृतक के पुत्र गंगाशरण अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें