फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन घायल
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर शुक्रावार देर रात अज्ञात वाहन की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। जिनमें से एक घायल को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि हापुड़ निवासी रविंद्र कुमार (32) पुत्र किशन लाल अपने दो दोस्तों अनिल व रोहताश के साथ शुक्रवार को अलीगढ़ गया था। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीनों दोस्त कार से ही वापस हापुड़ जा रहे थे। जब तीनों युवक देहात कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा बाईपास के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने कार को साइड मार दी। हादसे में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रुप से घायल रविंद्र कुमार को चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, युवक की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें