फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के स्कूली दस्तावेजों में की गई छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
rape - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के स्कूली दस्तावेजों में की गई छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के स्कूली दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में एसएसपी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पक्ष ने बीते दिनों एसएसपी को पत्र भेजकर बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री का क्षेत्र के ही एक गांव निवासी निजी स्कूल में दाखिला कराया था। गत 23 अक्तूबर 2017 को पीड़ित की पुत्री के साथ पीड़ित के गांव निवासी युवक रवि उर्फ नितिन ने दुष्कर्म किया था। यह मामला पॉक्सो एक्ट में न्यायालय में विचाराधीन था। पीड़ित की पुत्री की उम्र सीमा जांचने के लिए स्कूल से टीसी ली गई थी। लेकिन, स्कूल प्रबंधन ने स्याना क्षेत्र स्थित एक अन्य स्कूल की टीसी पीड़ित को थमा दी थी। साथ ही उक्त टीसी के दस्तावेजों के साथ कोर्ट ने प्रबंधन को तलब किया था। जिसमें दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ होना पाया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म के आरोपी से संाठ गांठ कर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़ित की शिकायत व एसएसपी के आदेश के बाद अहार पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य सुनील कुमार व रणजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें