फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुले छोड़े गोवंश व अन्य पशु तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब खुले में छोड़े गोवंश तो लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। दूध निकालने के बाद गोवंश को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ शासन और प्रशासन सख्त हो गया है। अब खुले में गोवंश घूमते पाए गए तो संबंधित पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को ऐसे गोवंशों केे मालिकों पर नजर रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

आवारा गोवंश व पशुओं के चलते आए दिन दुर्घटना की घटनाएं आम हो गई हैं। वहीं, गांव देहात में गोवंश मालिक दूध निकालने के बाद पशुओं को चरने के लिए खुला छोड़ देते हैं। जिसके कारण गोवंश व पशु किसान के खेतों में घुस जाते हैं और खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं। इन सबको देखते हुए शासन ने सख्ती करने का आदेश दिया है। शनिवार की देर रात कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने अधिशासी अधिकारियों को आदेश दिए है कि ऐसे पशुपालक, जिनके द्वारा दूध निकालने के बाद अपने पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता है। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाकर कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं, डीएम ने आदेश दिए कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्तूबर को प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बता दें कि गोवंश मालिक दूध निकालकर खुले में छोड़ देते है, जिसके कारण दुर्घटना की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें