फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, एक की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित औरंगाबाद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से दो को जिला अस्पताल तो एक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृत युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शनिवार को दोपहर दो बजे जहांगीराबाद- औरंगाबाद रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला आह्ननग्रान निवासी प्रकाश सैनी का पुत्र संजय बाइक मैकेनिक के पास अपनी बाइक ठीक कराने गया था। बाइक मैकेनिक की बाइक लेकर वापस लौटते समय संजय की बाइक कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लानी को जा रही एक बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें संजय सैनी (35 वर्ष) पुत्र प्रकाश सैनी निवासी आह्ननग्रान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सोनू पुत्र बालकिशन, हरस्वरूप व जगदीश पुत्र मलुआ निवासी गांव मुल्लानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। सोनू की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है, जब कि हरस्वरूप व जगदीश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संजय की दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
मृतक संजय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवक के ससुर की ओर से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - विवेक शर्मा,कोतवाल जहांगीराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें