फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार साल बाद विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के चार साल बाद विवाहिता को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकार के आदेश के बाद भी तीन तलाक खत्म होने का नाम ही नही ले रहे हैं। अब शादी के चार साल बाद दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ महिला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक पीड़ित महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह दिल्ली के शाहदरा निवासी युवक से 2015 में हुआ था। उसने बताया कि निकाह में उसके घरवालों ने बहुत अच्छा दहेज दिया, लेकिन इसके बाद भी उसके ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और उसका शोषण करने लगे। साथ ही उसका पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था और उसके विरोध पर उसके साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पूर्व उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति, देवर, जेठ, सास, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें