फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने किया डीएम को सम्मानित

विज्ञापन
दिल्ली में बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार को सम्मानित करते देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने किया डीएम को सम्मानित
विज्ञापन

बुलंदशहर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनपद बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार को केंद्र की कई योजनाओं को परवान चढ़ाने व उन पर जीजान से कार्य करने और दो बार अलग-अलग रास्ताें से एवरेस्ट पर चढ़ाई कर योजनाओं को बढ़ावा देने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीएम रविंद्र कुमार को ‘अटल मिथिला सम्मान 2019’ से सम्मानित किया। बता दें कि डीएम ने वर्तमान में और पूर्व में भी जल बचाओ और जल शक्ति अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए और भी कई केंद्रीय योजनाओं को परवान चढ़ाया। भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और नमामि गंगे को दुनिया के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाया है। अधिकारियों की बैठक लेेते समय भी उनका मुख्य उद्देश्य यहीं रहता है कि केंद्र की लाभकारी योजनाओं का लाभ कैसे भी करके लोगों तक पहुंचाया जाए। बता दें कि डीएम ने 23 मई 2019 को एवरेस्ट के शिखर पर गंगा जल अर्पण करते हुए वहां से ‘जल बचाओं’ की अपील और ‘जल शक्ति अभियान’ को भी बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें