फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव नहर में फेंका

विज्ञापन
murder - फोटो : amarujala
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव नहर में फेंका
विज्ञापन

औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव जनौरा नहर झाल पर एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। आशंका है कि युवती की गला घोंट कर हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार शाम लखावटी से जनौरा आ रही मध्य गंग नहर में एक 20 वर्षीय युवती का शव तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। लेकिन किसी ने मृतका की पहचान नहीं की। बाद में जनौरा ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह ने फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मृतका के शव को नहर से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती की बाई तरफ टांग में चोट लगी हुई थी। जिस पर पट्टी बंधी हुई थी। युवती की दो दिन पुराना शव लग रहा था। आशंका है कि कहीं बाहरी स्थान पर युवती की गला घोंट कर हत्या करके बदमाशों ने उसके शव को लखावटी मध्य गंग नहर में फेंक दिया है। पुलिस क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से जानकारी करके युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें