छतारी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अलीगढ़ पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के बुलंदशहर स्थित एनएच-509 पर कस्बा डड्डू गांव के सामने शनिवार शाम को बाइक और पैदल चल रहे युवक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और अन्य दो युवक व पैदल सवार युवक घायल हो गए। घायलों का अलीगढ़ मेडिकल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि एनएच-509 पर कस्बा डड्डू गांव के पास सड़क हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई। जहां देखा गया कि अलीगढ़ जनपद के जवां थाना क्षेत्र के भोजपुर गढि़या गांव निवासी करन, गब्बर और मुकेश (25) तीनों एक बाइक पर सवार होकर छतारी कस्बा की ओर जा रहे थे।
कस्बा डड्डू गांव के पास अचानक से पैदल सड़क पार कर रहे चौगानपुर गांव निवासी प्रेमपाल सामने आ गए। ऐसे में बाइक से प्रेमपाल को टक्कर लग गई। टक्कर लगने के साथ तीनों युवक बाइक समेत नीचे गिर गए। इसमें चारों घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ के जवां सीएचसी में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, अन्य तीनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया। छतारी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अलीगढ़ पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी