फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, पांच दुकान और एक अवैध निर्माण सील, कॉलोनी ध्वस्त

Fri, 07 Nov 2025 07:01 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने सिकंदराबाद में कार्रवाई कर दो अवैध निर्माण सील और एक अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त की। अवैध निर्माण में दुकानों और मकान का निर्माण शामिल था। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण न करें।
विज्ञापन
बुलंदशहर में अवैध निर्माण सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को सिकंदराबाद क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान दल ने गुलावठी रोड पर चल रहे पांच दुकानों और एक मकान के निर्माण को रोककर सील कर दिया। साथ ही एसडीएम कोर्ट के सामने करीब चार बीघा भूमि में काटी जा रही अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि प्रवर्तन दल को समय-समय पर अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। शुक्रवार को सिकंदराबाद क्षेत्र में गांव मंडावरा में महीपाल यादव द्वारा करीब 300 वर्गमीटर में बिना स्वीकृत मानचित्र के पांच दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, देवेंद्र सिंह द्वारा करीब 100 वर्गमीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति के मकान निर्माण कराया जा रहा था।

सचल प्रवर्तन दल ने स्वीकृत मानचित्र मांगा तो भवन स्वामी प्रस्तुत नहीं कर सके। दल ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए दोनों अवैध निर्माण को सील कर नोटिस जारी किया। इसके अलावा एसडीएम कोर्ट के सामने संजय भाटी द्वारा करीब चार बीघा भूमि पर काटी जा रही अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण और सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्यों पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें