फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रुला गई शालू: अस्पताल में हार गई जिंदगी की जंग, बीए की छात्रा की मौत से टूटा पूरा परिवार

Wed, 30 Aug 2023 11:54 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी शालू बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। तीन दिन पहले उसको तेज बुखार आया था। इसी के चलते खुर्जा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आराम नहीं मिलने पर बुलंदशहर स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां से नोएडा यथार्थ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शालू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा के अरनिया क्षेत्र में स्थित क्योली खुर्द गांव में मंगलवार रात को बुखार से 18 वर्षीय बीए की छात्रा शालू पुत्री सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। गांव में एक सप्ताह में दूसरी और महीने में बुखार से यह तीसरी मौत है।

विज्ञापन


गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी शालू बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। तीन दिन पहले उसको तेज बुखार आया था। इसी के चलते खुर्जा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आराम नहीं मिलने पर बुलंदशहर स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां से नोएडा यथार्थ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात को उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। बुखार की जांच में प्लेटलेट कम होने की पुष्टि हुई थी। अन्य किसी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई।

वहीं, अरनिया के मुनि सीएचसी प्रभारी डॉ. टेकचंद कुमार ने बताया कि क्योली खुर्द में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 450 बुखार के मरीजों की जांच की गई है। हालांकि, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड का कोई मरीज सामने नहीं आया है। फिर भी मरीज को आवश्यक बचाव के लिए परामर्श किया जा रहा है। साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें