फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो वर्ष से फरार चल रहे फर्जी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव निजामपुर बांगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात फर्जी शिक्षक बीते दो वर्ष से फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उसने फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाई थी। अब उससे रिकवरी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव निजामपुर बांगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अमरोहा निवासी सुनील सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। अचानक विद्यालय से अनुपस्थित हो जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नौ दिसंबर 2022 को दो सदस्य जांच समिति गठित कर उसकी जांच कर तीन दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच समिति ने 21 दिसंबर 2022 को आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि छह जुलाई 2021 के बाद से शिक्षक बिना बताए ही अनुपस्थित चल रहा था। जिसके बाद कई बार नोटिस भी दिए गए। जिनका कोई जवाब नहीं दिया गया।
शिक्षक की नियुक्ति फर्जी दस्तावेज पर मानते हुए वेतन पर पूर्व में ही रोक लगा दी गई थी। शिक्षक के दस्तावेज बिजनौर के शैक्षिक प्रमाण पत्रों से मेल खा रहे हैं। जिसको लेकर विभाग ने प्राथमिक जांच में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने की पुष्टि की है। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रिकवरी की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें