फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर बनाई एसएसपी की आईडी

Tue, 19 Apr 2022 05:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने पुलिस कप्तान की फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से ठगी की कोशिश की है। एसएसपी ने परिचितों को सचेत करते हुए आरोपियों का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया है। बीते कुछ दिनों में साइबर ठगों द्वारा आम लोगों समेत कई राजनेताओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की जा चुकी है। 
विज्ञापन


हालांकि, फर्जी आईडी बनाने के अधिकांश मामले में पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस बार किसी ठग ने सोशल साइट फेसबुक पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह की फर्जी आईडी बना ली और उनके परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी।  कुछ परिचितों से जानकारी मिलने पर एसएसपी ने अपनी आईडी से लोगों को सचेत किया। इसके अलावा एसएसपी ने मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें