फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: कॉलेज प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों ने किया आत्महत्या का प्रयास, मची अफरा-तफरी

Mon, 15 Dec 2025 03:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की ओर से पिछले कई दिनों से उनसे फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज में फीस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। मामला इतना बिगड़ गया कि कक्षा 6 से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल छात्रों के हाथों से पेट्रोल की बोतलें छीनीं और उन्हें शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन पिछले कई दिनों से उनसे फीस के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है और उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Trending Videos

छात्रों की शिकायतें अनसुनी
प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और अवैध वसूली के खिलाफ किसी भी प्रकार की सुनवाई को तैयार नहीं है। इस मनमानी के विरोध में और अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायतों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों में फीस वसूली और छात्र कल्याण के मुद्दों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें