फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण हादसा: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत; दो की हालत नाजुक

Thu, 26 Nov 2026 12:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात खुर्जा से दिल्ली जा रही कार ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में बागपत के विजय उर्फ पिंटू और दिल्ली के हेमंत की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार अमन और मनीष गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास बुधवार रात करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खुर्जा से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


Trending Videos

कौन हैं मृतक?
चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार में कुल चार लोग सवार थे। मृतकों की पहचान बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव घितोड़ा निवासी विजय उर्फ पिंटू (29) पुत्र परमानंद और दिल्ली के नंद नगरी निवासी हेमंत (42) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक विजय अपने पीछे एक मासूम बेटे को छोड़ गया है, जबकि हेमंत की तीन बेटियां हैं। दोनों ही अपने परिवार के प्रमुख सहारे थे।
विज्ञापन

घायलों की हालत नाजुक
वहीं, कार में सवार गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी निवासी अमन (38) पुत्र सुरेश और भोपुरा निवासी मनीष पुत्र राजवीर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें