फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की मां ने की शिकायत तो प्रेमी ने पीटा

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रेमिका की मां ने की शिकायत तो प्रेमी ने पीटा
विज्ञापन

चोला। एक तरफा प्यार में प्रेमी ने छेड़छाड़ की शिकायत करने पर छात्रा की मां के साथ सरेराह मारपीट की। छात्रा को उठाकर ले जाने की धमकी दी। वारदात से सहमी छात्रा ने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा हैं। गांव निवासी युवक एक तरफा प्यार को लेकर पिछले पांच दिनों से स्कूल आते जाते उसका पीछा कर रहा था और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करता था। युवक की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को बताया। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक उसे अपने घर के बाहर खड़ा मिला गया। जब उसने उसकी हरकतों के लिए विरोध करते हुए शिकायत करने की बात कही तो वह आक्रोशित हो गया और सरेराह उसके साथ मारपीट की। बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी। पूर्व में भी आरोपी ने एक बार स्कूल से आते समय उसकी बेटी को अगवा करने की कोशिश की थी। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें